जिला कमेटी को भंग कर बनायी नयी

जिला कमेटी को भंग कर बनायी नयी
फोटो- गया रोशन- 160- बैठक में मौजूद लोग. मुख्य संवाददाता, गया शहर के माड़नपुर मुहल्ले में स्थित आकाश टेक्निकल के परिसर में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक गया की वार्षिक बैठक कृष्णा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें मूल निवासी समाज को शासक बनाने के लिए फूले-आंबेडकरी विचारधारा को मजबूत करने व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को तेज करने पर जोर दिया गया. पुरानी जिला कमेटी को भंग कर नयी जिला कमेटी बनायी गयी. इसके अध्यक्ष मूल निवासी मनोज कुमार का चयन किया गया. साथ ही 21 सदस्यों की कमेटी बनायी गयी. पार्टी महासचिव मूल निवासी साहिल चौधरी को चुना गया. पार्टी के वार्षिक आम सभा में लगभग सौ सदस्यों की उपस्थित हुए. पार्टी की सभा में एडवोकेट बनारसी दास, मूल अरुण कुमार, संदीप चौधरी तथा मूल निवासी जितेंद्र यादव ने भी अपने विचार रखें. धन्यवाद देते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष मूल निवासी मनोज कुमार ने सभा की समाप्ति की घोषणा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










