विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Updated at : 18 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

शेरघाटी नगर पर्षद की बैठक में 111 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन

शेरघाटी नगर पर्षद की बैठक में 111 करोड़ रुपये का बजट पास फोटो-गया-शेरघाटी-01- बैठक में मुख्य पार्षद गीता देवी, उपमुख पार्षद तारकेश्वर चौधरी व नगर कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शनी. प्रतिनिधि, शेरघाटी नगर पर्षद शेरघाटी के सभागार में बुधवार को वार्षिक बजट को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 111 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया. यह बजट पिछले वर्ष के 78 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 42 प्रतिशत अधिक है, जिससे शहर में विकास कार्यों को नयी गति मिलने की उम्मीद है. बैठक में बजट के साथ-साथ कई अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गयी. इसके तहत मोरहर ड्राइव के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे, जो नयी बाजार से राम मंदिर तक बनेगा. इसके अलावा शहर में तीन विवाह मंडपों का निर्माण कराया जायेगा. नगर पर्षद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरित और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया है. अफजलपुर, समोद बीघा और मोरहर तट पर तीन नये पार्क विकसित किये जायेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प का निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके. शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सड़कों और नालियों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. शहर में लगेंगी 1200 नयी स्ट्रीट लाइटें स्वच्छता को ध्यान में रख सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त शहर में 1200 नयी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना हैं, जिससे रात्रि में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी. शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर फूलों की सजावट और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी. इसके साथ शहर में नाली-गली के निर्माण पर भी जोर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, नगर पर्षद के पास लगभग 75 करोड़ रुपये की आय का स्रोत उपलब्ध है. बैठक में मुख्य पार्षद गीता देवी, उपमुख्य पार्षद तारकेश्वर चौधरी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शनी, स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन