मौलाना अबुल कलाम आजाद व कस्तूरबा गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि मनी.
गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पत्नी स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनायी गयी. सबसे पहले कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उक्त दोनों लोगों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की. कार्यक्रम में प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी व पार्टी से जुड़े कई अन्य शामिल थे. इन नेताओं ने कहा कि आज प्रकृति का ग़ज़ब संयोग ही कहा जायेगा कि एक ही तारीख को देश के पहले शिक्षा मंत्री भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद व कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




