पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार के बीच छाया मातम
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 08 Apr 2025 5:22 PM
गुरुआ थाना क्षेत्र के मटुआ गांव के बधार में स्थित बबूल के पेड़ से मंगलवार को एक युवक का शव लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गये.
गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के मटुआ गांव के बधार में स्थित बबूल के पेड़ से मंगलवार को एक युवक का शव लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गये. जानकारी के अनुसार, खेत में गेहूं काट रहे कुछ लोगों की नजर मटुआ गांव से उत्तर दिशा में करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बधार में स्थित बबूल के पेड़ से लटके एक युवक के शव पर पड़ी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत गुरुआ थाने को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल काॅलेज भेज दिया. इधर इसकी सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसका भाई अभिषेक कुमार सोमवार की सुबह घर से निकला था. शव उसके गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मटुआ गांव के बधार में स्थित बबूल के पेड़ से लटका मिला. मृतक के गले से लिपटा दुपट्टा पेड़ के डाली से बंधा था.युवक का शव पेड़ से लटका देखने के बाद परिजन सोच में पड़ गये. मृतक के बड़े भाई ने कहा कि उसके भाई की हत्या हुई है या स्वयं फांसी लगा कर मरा है यह पुलिस पता लगायेगी.
क्या कहते है थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी.फिलहाल पुलिस घटना से संबंधित हर बिंदु पर जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










