कड़ी सुरक्षा व पारदर्शिता के साथ मतगणना पूरी

Updated at : 04 Jun 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व पारदर्शिता के साथ मतगणना पूरी

कड़ी सुरक्षा व पारदर्शी तरीके से गया लोकसभा क्षेत्र का मतगणना संपन्न कराया गया है. हर राउंड पर सभी दलों नेताओं से मतगणना की प्रक्रिया को ठीक होने पर सहमति जतायी है.

विज्ञापन

गया. कड़ी सुरक्षा व पारदर्शी तरीके से गया लोकसभा क्षेत्र का मतगणना संपन्न कराया गया है. हर राउंड पर सभी दलों नेताओं से मतगणना की प्रक्रिया को ठीक होने पर सहमति जतायी है. उसके बाद आगे की प्रक्रिया को बढ़ाया जा रहा था. उक्त बातें डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने मतगणना समाप्त होने के बात कही. उन्होंने कहा कि चुनाव से लेकर मतगणना तक शांति व भयमुक्त तरीके से पूरा करने में कर्मचारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिसबल का भरपूर सहयोग मिला है. सभी इसके लिए बधाई के पात्र हैं. डीएम ने कहा कि हर स्तर पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के अलावा सीसीटीवी कैमराें से निगरानी की जा रही थी. सारा काम को पूरी तौर से हर किसी के नजर में रखते हुए किया जा रहा था. आम लोगों ने भी काफी सहयोग किया. लोगों के सहयोग के बदौलत ही चुनाव को आसानी से संपन्न करा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन