कांग्रेस के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष संतोष कुमार को दी बधाई

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार का चयन किया गया है.
वजीरगंज. कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार का चयन किया गया है. पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कैलाश पाल एवं अन्य नेताओं ने उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष शाहबुद्दीन रहमानी व उदय मांझी को बधाई दी गयी है. उन्होंने कहा है कि संतोष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस पार्टी को और भी अधिक मजबूती मिल पायेगी. पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कैलाश पाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है. लोग पार्टी पर विश्वास करते हुए जात-धर्म से ऊपर उठकर सहयोग करने लगे हैं. उन्होंने बताया कि गत वर्ष कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा में संतोष कुमार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था एवं हजारों किलोमीटर की यात्रा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया था. बधाई देनेवालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाल के अलावे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, संतोष कुमार, तपेश्वर पुरी व मिथिलेश शर्मा आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




