30 वर्ष पहले बना सामुदायिक भवन हुआ जर्जर

मोहनपुर प्रखंड के उदीखाप गांव में 30 वर्ष पहले बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जर्जर हो गया है.
बाराचट्टी. मोहनपुर प्रखंड के उदीखाप गांव में 30 वर्ष पहले बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जर्जर हो गया है. मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर गांव में दो कमरे के सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था. भवन निर्माण के दौरान दो कमरे की ढलाई कर दी गयी. बरामदे का भी निर्माण हुआ. निर्माण के दौरान भवन के दरवाजे व खिड़की में चौखट नहीं लगाये गये. इस कारण भवन की कोई उपयोगिता ही नहीं रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण के बाद उसमें चौखट व किवाड़ नहीं लगाया गया. निर्माण के दौरान संवेदक से इसकी शिकायत भी की गयी थी, लेकिन मामले में कोई सुधार नहीं हुआ. वर्तमान में हाल यह हो गया है कि भवन में पशु आदि बांधने का काम किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि अगर भवन का निर्माण पूरी तरह से कर दिया जाता तो इसकी उपयोगिता सार्थक हो जाती. गांव में होनेवाली बैठक एवं अन्य आयोजन में इसका लाभ मिलता. इस संबंध में आशीष कुमार, मोहम्मद सैफ, खुशबू कुमारी, आशीष कुमार आदि ने बताया कि प्रखंड प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जर्जर भवन की मरम्मत कराये, ताकि इसकी उपयोगिता सार्थक हो सके. लोगों ने बीडीओ विकास कुमार से इस संबंध में आवश्यक पहल करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




