ePaper

शौच को लेकर दो पक्षों में झड़प, सात हिरासत में

Updated at : 10 Oct 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
शौच को लेकर दो पक्षों में झड़प, सात हिरासत में

आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झड़प हो गयी. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

कोंच. आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झड़प हो गयी. यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल और थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ गुरुवार शाम की एक घटना से जुड़ी है. बताया गया कि एक पक्ष के किशोर ने एक धार्मिक स्थल के पास पगडंडी के रास्ते में शौच कर दिया था. इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जतायी. इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और स्थिति झड़प में बदल गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस के साथ कुछ लोगों द्वारा की गयी बदतमीजी की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन