कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजली, विचारों को मजबूत करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
People

Bihar News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर कांग्रेस जनों ने उनके द्वारा किए गए विकासोन्मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Bihar News:(नरेंद्र प्रसाद सिंह) देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय, शहीद भवन, आरा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई. भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत की. इस दौरान सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति की रखी थी नींव


डॉ श्रीधर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. उनके शासनकाल में भारत में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की क्रांति हुई. उन्होंने ही सी-डॉट की स्थापना कराई, दूरसंचार क्रांति लाकर एमटीएनएल बनाया, पीसीओ बूथ लगवाए और गांव-गांव टेलीफोन पहुंचाने की शुरुआत की. उन्होंने ही रेलवे टिकट रिजर्वेशन को कंप्यूटराइज्ड किया. इसके अलावा 73वां संविधान संशोधन कर गांवों को सत्ता देने के लिए पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिलाने का बिल लाए, जो 1992 में पास हुआ.

युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार और शिक्षा नीति में किए बड़े सुधार


जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने ही मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 साल कर युवाओं को सशक्त किया. 1986 में ग्रामीण प्रतिभाशाली बच्चों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शुरू किए, जो आज पूरे देश में संचालित हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के तहत ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड से प्राइमरी स्कूलों में सुधार किया और इग्नू को मजबूत किया. उन्होंने आर्थिक-प्रशासनिक सुधार कर उद्योगों के लिए लाइसेंस नवीनीकरण की शुरुआत की और जवाहर रोजगार योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया. इसके साथ ही पेयजल, टीकाकरण, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और गंगा एक्शन प्लान की शुरुआत की.

21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाती है कांग्रेस


उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के लिए पंचायतों में 33% आरक्षण की व्यवस्था उनके विजन का हिस्सा थी, क्योंकि वह 21वीं सदी में भारत को आधुनिक देश बनाना चाहते थे. इसीलिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाई जाती है. वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार पर हमले इसलिए किए जाते हैं ताकि नौजवानों को इस सच्चाई से दूर रखा जा सके.

पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे मौजूद


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, श्याम नंदन ओझा, घनश्याम उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, शशि कांत तिवारी, दिलीप पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, रजि अहमद, साकेत तिवारी, अभिषेक तिवारी, शक्ति सिंह मनन, आशुतोष ठाकुर, अमित मिश्रा, प्रशांत ओझा, लाल मोहन सिंह, शत्रुघ्न, राघवेंद्र धारी सिंह, सुरेंद्र रविदास, चितरंजन मुन्ना, डॉ भीम तिवारी, एसपी राय, अखिलेश प्रसाद, संतोष कुमार, दीपनारायण चौधरी, मदन मोहन तिवारी, श्रीभगवान वर्मा, विकास कुमार तिवारी और गोवर्धन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read:कैमूर के रामगढ़ थानेदार को आया एक मिस्ड कॉल और खुला चार की हत्या राज, जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन