गया के वार्ड 46 में विकास कार्य को लेकर विवाद, आक्रोशित लोगों ने तोड़ी दीवार
Published by : Sakshi kumari Updated At : 21 May 2026 1:25 PM
तोड़ी गई दीवार की तस्वीर
नगर निगम के वार्ड संख्या 46 में सूर्य मंदिर के पीछे बन रहे मूत्रालय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कुछ लोगों पर मजदूरों को धमकाने और रात में निर्माणाधीन दीवार तोड़ने का आरोप लगा है. मामले को लेकर स्थानीय पार्षद ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
Gaya News: (जितेंद्र मिश्रा ) गया नगर निगम के वार्ड संख्या 46 स्थित सूर्य मंदिर के पीछे निगम की ओर से मूत्रालय का निर्माण कराया जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य का विरोध करने और काम रुकवाने का मामला सामने आया है.
मजदूरों को दी गई धमकी
स्थानीय पार्षद अमृता कुमारी ने बताया कि मंदिर के पास मूत्रालय नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देने लगे. इतना ही नहीं, काम बंद नहीं करने पर रात में निर्माणाधीन दीवार को भी गिरा दिया गया.
15 साल में विकास नहीं हुआ, अब विरोध हो रहा
पार्षद अमृता कुमारी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हो सका. अब जब विकास का काम कराया जा रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने साफ कहा कि किसी के दबाव में आकर निर्माण कार्य नहीं रोका जाएगा.
प्रशासन से शिकायत की तैयारी
पार्षद ने बताया कि पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी रंगदारी या दबाव बनाकर विकास कार्य बाधित करने की छूट नहीं दी जा सकती है.
Also Read: अफीम की खेती मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपित गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










