अफीम की खेती मामले में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपित गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
Published by : Sakshi kumari Updated At : 21 May 2026 1:15 PM
पुलिस के गिरफ्त में आरोपित
भदवर थाना पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से दबोचा गया. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.
Gaya News:(मनोज मिश्रा) भदवर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के भोकहा पंचायत अंतर्गत पननवाटांड़ गांव निवासी महेंद्र सिंह भोक्ता के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर घर से दबोचा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार भदवर थाना कांड संख्या 11/26 में आरोपी महेंद्र सिंह भोक्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में जुटी पुलिस, अन्य लोगों की तलाश जारी
भदवर थानाध्यक्ष सचिन Kumar ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










