सिविल सर्जन पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला की मौत के मामले में की पूछताछ

Updated at : 27 Feb 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
सिविल सर्जन पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला की मौत के मामले में की पूछताछ

गुरुआ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद, डीसीएलआर रंजीत कुमार रंजन, सीओ अतहर जमील आदि ने जांच की.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद, डीसीएलआर रंजीत कुमार रंजन, सीओ अतहर जमील आदि ने करीब एक घंटे तक बंध्याकरण के बाद परसावां गांव की महिला ऊषा देवी की हुई मौत के कारणों पर छानबीन की. इस संबंध में पूछे जाने पर जांच टीम में शामिल अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण के एक दिन बाद एक प्राइवेट युवक ने मरीज को इंजेक्शन दिया था. इसके बाद महिला की मौत हो गयी थी. आखिर स्वास्थ्य केंद्र में महिला को इंजेक्शन देने वाला युवक कौन था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. इससे स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उत्पन्न हो रहा है. इस मौके पर चिकित्सक के अलावा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन