पहाड़पुर सहित दूसरे स्टेशनों पर चला अभियान, 276 बेटिकट धराये

Updated at : 18 Apr 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
पहाड़पुर सहित दूसरे स्टेशनों पर चला अभियान, 276 बेटिकट धराये

सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर धनबाद-पहाड़पुर रेलखंड पर शुक्रवार को एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

गया. सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर धनबाद-पहाड़पुर रेलखंड पर शुक्रवार को एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गयी. इस अभियान में 276 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन लोगों से एक लाख 21 हजार 910 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गयी. पकड़े गये यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गयी. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है. भविष्य में यह जारी रहेगी. इस तरह के जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन