बिहार में डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, SVU की टीम खंगाल रही डॉक्यूमेंट्स

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

छापेमारी कर रही SVU की टीम

Raid In Bihar: बिहार में एक डिप्टी कमिश्नर के ठिकाने पर SVU की टीम छापेमारी कर रही है. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में की जा रही है.

विज्ञापन

Raid In Bihar: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक डिप्टी कमिश्नर के कई ठिकानों पर निगरानी की टीम छापेमारी करने पहुंची. विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मंगलवार को शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

बृजेश कुमार के खिलाफ निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. बृजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग पदों पर रहते हुए लगभग 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है. यह संपत्ति उनके आय स्रोतों से अधिक है.

बिहार के इन तीन जिलों में हो रही छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, आज विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना की तरफ से बृजेश कुमार के खिलाफ के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया है. इसी के आधार पर बिहार के तीन जिलों में छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में बृजेश कुमार के ऑफिस और आवासीय परिसरों में की जा रही है. छापेमारी के बाद निगरानी की टीम को क्या कुछ बरामद होता है, यह देखने वाली बात होगी.

200 भ्रष्ट अधिकारियों की डिजिटल फाइल तैयार

बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सुनवाई तेज हो और उन्हें जल्द ही सजा मिले, इसके लिए निगरानी की टीम अब तकनीक का सहारा ले रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 200 संदिग्ध अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार कर ली है. भ्रष्टाचार के मामलों में अक्सर सबूतों के साथ छेड़छाड़ और सुनवाई में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं.

लेकिन अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ऐसी संभावनाओं को लगभग खत्म करने की तैयारी कर ली है. ब्यूरो ने सात लाख रुपए की लागत से ओपन टेक्स्ट फॉरेंसिक इमेजर मशीन का इस्तेमाल शुरू किया है, जो जब्त किए गए पेन ड्राइव, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल एविडेंस का सटीक क्लोन तैयार करती है. जानकारी के मुताबिक, एक बार डेटा इस मशीन में सुरक्षित हो जाने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव या क्षति संभव नहीं रह जाती.

Also Read: सीएम नीतीश कैमूर और रोहतास को देंगे 689 करोड़ की सौगात, दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन