48 केन बियर के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बहेरा थाने की पुलिस ने कोठवारा बाजार के पास से एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 48 केन बियर जब्त की.
डोभी. बहेरा थाने की पुलिस ने कोठवारा बाजार के पास से एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 48 केन बियर जब्त की. बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के घारदार निवासी गणेश कुमार साव के रूप में की गयी है. इसके विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि होली को लेकर बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर शराब धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी गयी है. इसी के तहत पुलिस को उक्त सफलता मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




