BPSC 70वीं परीक्षा में RDO बने गया जी के निशांत कुमार, इस दिन बांकेबाजार में होगा भव्य सम्मान

Edited by Sakshi kumari
Updated:
विज्ञापन

निशांत कुमार की फाइल फोटो

BPSC 70th Success: गया जी के बांकेबाजार के मोनेयां गांव निवासी निशांत कुमार के BPSC की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में RDO बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

गया जी से प्रमोद की रिपोर्ट
BPSC 70th Success:
गया जी जिले के बांकेबाजार प्रखंड के मोनेयां गांव निवासी निशांत कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

बीपीएससी में सफलता से क्षेत्र में खुशी

बांकेबाजार प्रखंड के मोनेयां गांव निवासी निशांत कुमार का बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयन हुआ है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है.

गया जी की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सम्मान समारोह की तैयारी पूरी

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि निशांत कुमार के सम्मान में एक निजी मैरिज हॉल में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा. समारोह में क्षेत्र के शिक्षक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे.

BPSC 70th Success: मेहनत और लगन से हासिल की सफलता

समिति के सदस्यों ने कहा कि निशांत कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाएगी.

पिता ने युवाओं को दिया संदेश

निशांत कुमार के पिता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बेटे की सफलता केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर मेहनत के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की. सम्मान समारोह में निशांत कुमार को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read: गया जी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 घंटे में आंधी,बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन