सम्राट अशोक, बाबू जगजीवन राम की मनायी गयी जयंती

Updated at : 05 Apr 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सम्राट अशोक,  बाबू जगजीवन राम की मनायी गयी जयंती

मगध सम्राट अशोक एवं बावू जगजीवन राम की जयंती प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत इनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी.

विज्ञापन

टिकारी. मगध सम्राट अशोक एवं बावू जगजीवन राम की जयंती प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत इनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी. उपस्थित लोगों ने प्रियदर्शी सम्राट अशोक के व्यक्तित्व की चर्चा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोहिया फाउंडेशन के निदेशक डॉ मुंद्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि सम्राट अशोक मगध के ऐसे सम्राट थे जिन्होंने बौद्ध विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुत्र कुमार महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा था. बिहार कांग्रेस प्रतिनिधि व पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने पूर्व रक्षा सह रेल मंत्री बाबू जगजीवन राम के द्वारा जनहित में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव पासवान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, विजय पासवान, सीताराम शर्मा, जगत राम, राम बालक पासवान, गोविंद कुमार, संतन प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन