Gaya News : गुरुआ में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 27 Feb 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गुरुआ में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Gaya News : राजन गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार राजन गांव निवासी 38 वर्षीय राहुल मंडल की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के राजन गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार राजन गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल मंडल की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. राहुल महिला नेत्री कौशल्या देवी के पुत्र थे. वह पांच बेटियों के पिता थे. फिलहाल वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार की जीविका चला रहे थे. इस घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि मृतक सगाही बाजार से अपने घर राजन जा रहा था कि सगाही व राजन गांव के बीच यह घटना हुई. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व इसी बाइक से इसके छोटे भाई का एक्सिडेंट हुआ था, जो अब तक पूरी तरह से ठीक भी नही हुआ है और यह दूसरी इतनी बडी घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन