Bihar Firing: बिहार के गया में लूटपाट के दौरान फायरिंग, ससुर और दामाद को मारी गाली

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
firing

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Firing: घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक लुटेरों की पहचान नहीं हो पायी है. आसपास के सीसीटवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Firing: पटना. बिहार के गया स्थित जीटी रोड पर लूटपाट के दौरान हुई झड़प में लुटेरों ने दो राहगीर को गोली मार दी. जीटी रोड पर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कोबरा कैंप के बरवाडीह मोड़ के पास लूटपाट के दौरान अपराधियों ने मंगलवार की देर रात विजय प्रसाद और मितेश कुमार गुप्ता को गोली मार दी. मितेश कुमार रिश्ते में विजय प्रसाद के दामाद लगते हैं. बताया जाता है कि विजय कुमार बिहार-झारखंड के प्रसिद्ध कारोबारी सह प्रमोद लड्डू भंडार के मालिक प्रमोद कुमार भदानी के साढू हैं.

ससुर को लगी तीन गोली, हालत गंभीर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान विजय प्रसाद को अपराधियों ने तीन गोली मारी है, जबकि उनके दामाद के कनपटी में गोली छूकर निकल गयी. विजय प्रसाद को गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक लुटेरों की पहचान नहीं हो पायी है. आसपास के सीसीटवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन