गया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 घंटे में 2 आरोपियों को दबोचा
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 18 Aug 2024 6:50 PM
Bihar Crime News: यह एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बिहार के गया जिला में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है.
Bihar Crime News: यह एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बिहार के गया जिला में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले के बाद इलाकें में हड़कंप मच गया है. पुलिस से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
थाने में शिकायत दर्ज
गया जिला के एक गांव में नाबलिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मेरी बेटी अपने खेत में जलावन लाने गयी थी. उसी दौरान कुछ अज्ञात मनचलों ने उसे पकड़ लिया और पास के एक घर में लेकर गए. उसके बाद बेहोशी की दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी.
Also Read: राखी की खरीदारी से लौटते समय औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, दो घायल
एक अपराधी की तलाश में है पुलिस
पुलिस ने अनुसंधान जारी किया और परिजनों के आवेदन देने के महज दो घंटे के अंदर आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने तीन अपराधी में से दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. हिरासत में लिए गए अपराधी की पहचान ललन कुमार पिता कारू मांझी, राजेश कुमार पिता सुरेश मांझी के रूप में किया गया है. इन दोनो के अलावा उपेंद्र कुमार पिता रामकिशुन यादव नामजद अपराधी है जो फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने अपराधियों के पास मोबाइल बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










