गयाजी के मानपुर में अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

Published by :Vivek Singh
Published at :02 May 2026 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Gayaji News Indiscriminate firing Manpur area

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: गया जिले के मानपुर इलाके की शिवपुरी इलाके के रोड नंबर एक में आपसी वर्चस्व को लेकर शनिवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग से इलाका दहल गया. शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है. घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस अभी कुछ कहने से इन्कार कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: गयाजी के मानपुर इलाके की शिवपुरी काॅलोनी के रोड नंबर एक में आपसी वर्चस्व को लेकर शनिवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग से इलाका दहल गया. सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से लोग सहम गये. सूचना है कि शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है. जिससे किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से इन्कार कर रही है.

मुहल्लेवासियों के अनुसार

आपसी वर्चस्व में गोलीबारी की गयी है. अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है . जिससे मकान की खिड़की का शीशा फूट गया है. साथ ही दीवारों पर गोलियाें के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. गोलीबारी करते हुए बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गये.

इस घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इससे कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है . पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ बताने से इन्कार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

18 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई गोलीबारी

पिछले 18 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है. आश्चर्य की बात यह है कि मुफस्सिल थाने से महज दो सौ गज दूरी पर गोलीबारी हुई है . पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इससे पहले वाली घटना प्रखंड कार्यालय के समीप जगदीशपुर मुहल्ले में दिनदहाड़े गोलीबारी की थी. जिसके कारणों का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पायी है. लगातार हो रही घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.

( मानपुर, गयाजी से उदयशंकर प्रसाद की रिपोर्ट )

Also Read: गोपालगंज से युवाओं को ‘सूखा नशा’ परोसने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन