आमस में बड़ी लूट का प्रयास, मंगलसूत्र लेकर भागे
Updated at : 22 Feb 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कथकबीघा मोड़ पर शनिवार की सुबह-सुबह बड़ी लूट का प्रयास किया गया, पर लुटेरे सफल नहीं हुए और सिर्फ मंगलसूत्र लेकर भाग गये.
विज्ञापन
आमस.
थाना क्षेत्र में कथकबीघा मोड़ पर शनिवार की सुबह-सुबह बड़ी लूट का प्रयास किया गया, पर लुटेरे सफल नहीं हुए और सिर्फ मंगलसूत्र लेकर भाग गये. बताया जाता है कि मदनपुर पीएचसी की एएनएम कल्याणी कुमारी के कथकबीघा मोड़ के समीप स्थित मकान में दो बाइक पर सवार होकर चार लुटेरे सुबह में पहुंचे और हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने के कारण लुटेरे सिर्फ मंगलसूत्र लेकर भाग गये. बताया जाता है कि लुटेरों ने एएनएम के पति के साथ भी मारपीट की है और भागते समय विस्फोट भी किया है. आमस थाने के पुलिस पदाधिकारी प्रियनंदन आलोक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा पटाखा फोड़ने की बात बतायी गयी है. पुलिस लुटेरों का पता लगा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




