Gaya News : भोपाल की युवती को खिजरसराय बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक धराया

Gaya News : मध्य प्रदेश के भोपाल इलाके की रहनेवाली 18 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खिजरसराय थाने की पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट किया है.
खिजरसराय. मध्य प्रदेश के भोपाल इलाके की रहनेवाली 18 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खिजरसराय थाने की पुलिस ने कुड़वा बाजार से रामपुकार चंद्रवंशी नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के बयान पर तीन अक्तूबर 2024 को खिजरसराय थाने में रोहित उर्फ पुकार चंद्रवंशी सहित उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लगातार वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर खिजरसराय थाने की पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपित युवक के विरुद्ध सबूत एकत्रित होने के बाद कार्रवाई की. छात्रा ने अपनी प्राथमिकी में बताया था कि वह मध्यप्रदेश की रहनेवाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है. मई 2024 में वह अपनी दादी के साथ ट्रेन से गोवा जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात रामपुकार चंद्रवंशी से हुई थी. लेकिन, उस वक्त रामपुकार चंद्रवंशी ने अपना परिचय रोहित के रूप में दिया था. तब से मोबाइल फोन पर दोनों में बातचीत होने लगी. अगस्त 2024 में युवक से हुई बातचीत के आधार पर छात्रा मध्यप्रदेश से गया आ गयी और उसके बाद आरोपित रामपुकार उसे अपने दोस्तों के साथ खिजरसराय इलाके में ले आया और फिर एक कमरे में नशीला पदार्थ पिला कर दोस्तों के साथ मिल दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मौका देख कर जैसे-तैसे उनके चंगुल से भाग कर मध्यप्रदेश चली गयी और अपने साथ हुई घटना की शिकायत मध्यप्रदेश के भोपाल के अयोध्यानगर थाने में की.
भोपाल के अयोध्यानगर थाने की पुलिस की जीरो एफआइआर पर हुई कार्रवाई
अयोध्यानगर थाने की पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर जीरो एफआइआर करते हुए कॉपी को इ-मेल के जरिये गया पुलिस को भेज दिया. बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता के आवेदन पर खिजरसराय थाने में तीन अक्तूबर 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गयी. लेकिन, प्राथमिकी में पीड़िता ने यह नहीं दर्शाया था कि उसके साथ दुष्कर्म खिजरसराय के किस इलाके में हुआ है. इस घटना को खिजरसराय पुलिस ने गंभीरता से लिया और वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया. पीड़िता व आरोपित युवक के मोबाइल फोन पर हुई बातचीत व सोशल मीडिया पर तरह-तरह के संदेश के आदान-प्रदान के आधार पर दोनों के फोनों का सीडीआर व टावर लोकेशन निकाला गया. इसके बाद सीडीआर तकनीकी अनुसंधान के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता सह सब इंस्पेक्टर बिजली कुमारी व टेक्निकल सेल के सहयोग से आरोपित तक पहुंचने में पुलिस सफल रही. थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है.क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता को उसके दोस्त ने गया बुलाया था, जहां उसके साथ अपने साथियों के साथ मिल कर दुष्कर्म किया. इस मामले में नीमचक बथानी के डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर किया गया था. इसमें खिजरसराय थाने की पुलिस सहित कई पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था. इस विशेष टीम ने प्राथमिकी आरोपित रामपुकार उर्फ पुकार को गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित से कराते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जायेगा और स्पीडी ट्रायल करा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




