गया : नसेर में भागवत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ शुरू
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 07 Apr 2025 5:05 PM
विज्ञापन
गया न्यूज : भुरहा से जल लेकर निकली कलशयात्रा, वातावरण भक्तिमय
विज्ञापन
गया न्यूज : भुरहा से जल लेकर निकली कलशयात्रा, वातावरण भक्तिमय
प्रतिनिधि, गुरुआ.
प्रखंड के नसेर गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में तीन दिवसीय भागवत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भुरहा से गंगाजल भरकर कलशयात्रा में भाग लिया और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ यज्ञ स्थल तक कलश स्थापित की गयी. कलशयात्रा की शुरुआत मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हुई. कलशयात्रा में राधा देवी, सुनीता कुमारी, माधुरी कुमारी, शांति देवी, अनीता देवी, उषा देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं, जिनके चेहरे पर आस्था और श्रद्धा का विशेष भाव दिखाई दे रहा था. इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन भागवत कथा का वाचन होगा. नौ अप्रैल की रात भव्य जागरण रहेगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे. आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है. यज्ञ स्थल पर सभी के लिए प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है. कार्यालय को सफल बनाने में जितेंद्र यादव, सुरेंद्र प्रसाद दांगी, बब्बू दांगी, रवि यादव, विक्रांत मालाकार, जितेंद्र मालाकार, धर्मेंद्र मालाकार, नागदेव चौधरी, अशोक यादव, अरुण भगत, शुभम दांगी, रितिक मालाकार, मनोज प्रसाद, संजीत प्रसाद, पवन ठाकुर, धनंजय दांगी, नीतीश कुमार, प्रीतम कुमार, गुड्डू रविदास, श्रवण रविदास, कुणाल पासवान, राजेश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










