Gaya News : बासर के युवक ने मां को कंधे पर बैठा प्रयाग में कराया स्नान

Updated at : 26 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बासर के युवक ने मां को कंधे पर बैठा प्रयाग में कराया स्नान

Gaya News : मोहड़ा प्रखंड की अरई पंचायत के बासर गांव के निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुखो ने अपनी मां को कंधे पर बैठा प्रयाग स्नान कराया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

मोहड़ा़ मोहड़ा प्रखंड की अरई पंचायत के बासर गांव के निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुखो ने अपनी मां को कंधे पर बैठा प्रयाग स्नान कराया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुकेश कुमार उर्फ मुखो ने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर उन्होंने अपनी 85 वर्षीय वृद्ध मां को कुंभ स्नान कराने का संकल्प लिया. भीड़भाड़ और कठिनाइयों की परवाह किए बिना, उन्होंने अपनी मां को कंधे पर बैठाकर पूरे 25 किलोमीटर पैदल यात्रा की और संगम में पुण्य स्नान कराया. यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि मां के प्रति अटूट प्रेम और संकल्प का अद्भुत उदाहरण पेश किया. गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुकेश कुमार की मां का पैर टूट गया था और उनका ऑपरेशन भी हुआ था. इसके बावजूद, उनकी मां की इच्छा थी कि कुंभ स्नान करें. बेटे मुकेश ने अपनी मां की यह इच्छा पूरी की और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से यह कठिन कार्य संपन्न किया. बासर गांव निवासी मृत्युंजय कुमार, मयंक कुमार, सुरेश सिंह, दीपक कुमार ने बताया कि मां-बेटे के अनमोल रिश्ते को शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन