बीएड प्रशिक्षुओं ने आयोजित करायी चित्रकला प्रतियोगिता
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 09 May 2025 8:58 PM
मगध विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के चार साप्ताहिक प्रशिक्षण के अंतर्गत ललित कला विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी.
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के चार साप्ताहिक प्रशिक्षण के अंतर्गत ललित कला विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी. प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य विद्यालय, तुरी कला बोधगया में कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी. इस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ ओम प्रकाश थे. चित्रकला प्रतियोगिता का विषय जल संरक्षण था. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, नयी दिल्ली के इपीसी पाठ्यक्रम अंतर्गत आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ संजीव कुमार पाण्डेय व डॉ आसफाक अहमद उपस्थित रहे. चित्रकला प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण बीएड के प्रशिक्षुओं ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रशंसा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










