गया जी : गुरुआ में आहार के गहरे पानी में डूबे से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने निकाला शव

Updated:
विज्ञापन

गुरुआ थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जिले के गुरुआ प्रखंड में सीमारू गांव के पास आहार में डूबने से 65 वर्षीय विजय पासवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के सीमारू गांव स्थित छोटकी आहार गंगहर में डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीमारू गांव निवासी विजय पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

खेत की ओर निकले थे विजय पासवान

ग्रामीणों के अनुसार, विजय पासवान अपने घर से खेत की ओर निकले थे. खेत के समीप ही छोटकी आहार गंगहर स्थित है. इसी दौरान वह किसी तरह आहार के गहरे पानी में डूब गये. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की.

आहार में मिला वृद्ध का शव

तलाश के दौरान ग्रामीणों को आहार के पानी में विजय पासवान का शव दिखाई दिया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

सूचना पर मौके पर पहुंची गुरुआ पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया. गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया वृद्ध की मौत पानी में डूबने से हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वृद्ध की मौत से परिवार में मचा कोहराम

विजय पासवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद सीमारू गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जतायी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन