युवक के अपहरण की कोशिश, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

टनकुप्पा प्रखंड की गजाधरपुर पंचायत के एक युवक को कुछ बदमाशों ने जान मारने की नीयत से गुरुवार की रात फतेहपुर मोड़ से अपहरण की कोशिश की.
फतेहपुर. टनकुप्पा प्रखंड की गजाधरपुर पंचायत के एक युवक को कुछ बदमाशों ने जान मारने की नीयत से गुरुवार की रात फतेहपुर मोड़ से अपहरण की कोशिश की. उसे बाइक से रजौली की ओर ले जाने लगे. इसी दौरान युवक मौका देखकर बाबा होटल के पास बाइक से कूद कर भागने लगा. वहीं बदमाशों के द्वारा भी उसका पीछा किया. वहीं बाबा होटल के पास रहे कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ दिया. ग्रामीणों को देखकर बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गये. वहीं घटना की सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर लिया. वहीं अपहृत युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवक को चोट लगी थी. इसलिए पहले उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया. फिलहाल उसके द्वारा घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




