सुधा डेयरी प्लांट में कर्मचारियों को खिलाई गयी फाइलेरियारोधी दवा

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कई बड़े प्लांट में कराया जा रहा है.
गया. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कई बड़े प्लांट में कराया जा रहा है. गुरुवार को कटारी हिल रोड स्थित सुधा डेयरी प्लांट में कर्मचारियों को फाइलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एमइ हक ने फाइलेरिया से होने वाले हाथीपांव तथा हाइड्रोसील के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाथी पांव हो जाने के बाद यह ठीक नहीं हो सकता है. हाथी पांव से आर्थिक सामाजिक स्थिति प्रभावित होती है. उन्होंने बताया कि यहां पर सभी कर्मचारियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया गया. इसके साथ कर्मचारियों को यह सलाह दी गयी कि घर के साथ आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




