Gaya News : पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में शामिल एक और अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में शामिल एक और अपराधी गिरफ्तार

Gaya News : डोभी में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दूसरे दिन फरार एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

डोभी. डोभी में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दूसरे दिन फरार एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. घटना के दूसरे दिन गुरुवार को मुठभेड़ में शामिल एक अपराधी को डोभी थाने की पुलिस ने डोभी-चतरा सड़क मार्ग के धीरजा पुल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अपराधी की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज गांव निवासी अशोक राम के पुत्र निर्भय कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

दो अन्य आपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

डोभी के बुधनी बाजार निवासी रामखेलावन पासवान के घर में अपराधियों और पुलिस के बीच बुधवार की शाम को मुठभेड़ हुई थी. इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दोनों पैर में गोली लगी थी. जबकि एक अन्य अपराधी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था. मुठभेड़ में गुरुआ थाना क्षेत्र के सकल बीघा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान के दोनों पैर में गोली लगी थी. वहीं कार्रवाई के दौरान मौके से पुलिस ने बहेरा थाना क्षेत्र के लिंबू गड़ा गांव निवासी अमन कुमार के रूप में की गयी है. वहीं अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पकड़ा गया निर्भय अपहरण के मामले में छह वर्ष जेल में रह चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन