Gaya News : चार करोड़ 59 लाख रुपये की राशि वसूली जायेगी, 41 लोगों के विरुद्ध वारंट

Updated at : 27 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : चार करोड़ 59 लाख रुपये की राशि वसूली जायेगी, 41 लोगों के विरुद्ध वारंट

Gaya News : राजस्व पर्षद के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा गया जिले में नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में गुरुवार को डीआरडीए के निदेशक ने बैठक की.

विज्ञापन

गया. राजस्व पर्षद के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा गया जिले में नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में गुरुवार को डीआरडीए के निदेशक डीआरडीए शिव कुमार पंडित ने समीक्षा बैठक की. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं के बैंक प्रबंधकों के नीलाम पत्र संबंधित मामलों की समीक्षा की व उनसे जानकारी ली. डीआरडीए निदेशक श्री पंडित ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के कुल 144 नीलम पत्र के मामले हैं. जिनमें चार करोड़ 59 लाख रुपए की नीलाम पत्र की राशि वसूल की जानी है. इनमें 53 मामलों में एक करोड़ 80 लाख रुपये वसूल की जा चुकी है. शेष 92 मामले जिनमें दो करोड़ 78 लाख रुपए नीलाम पत्र की राशि है, वह तेजी से वसूली का कार्य करवाया जा रहा है. बैंक ऑफ इंडिया के गया जिले में 12 ब्रांच हैं. उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया गया के 40% नीलाम पत्र की राशि रिकवर करवायी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि नीलाम पत्र वाद से संबंधित 41 लोगों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया जा चुका है. कभी भी गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन