Gaya News : एएनएमएमसीएच में आठ हजार रुपये मांगने के मामले में जांच कमेटी गठित

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 15 Apr 2025 10:13 PM

विज्ञापन

एएनएमएमसीएच में बाराचट्टी के जयगीर गांव की रहनेवाली गुड़िया कुमारी ने नाक के ऑपरेशन के बाद छुट्टी करने से पहले आठ हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

गया. एएनएमएमसीएच में बाराचट्टी के जयगीर गांव की रहनेवाली गुड़िया कुमारी ने नाक के ऑपरेशन के बाद छुट्टी करने से पहले आठ हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने खुद पहल करते हुए पहले मरीज की छुट्टी करवायी. इसके बाद अब मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. कमेटी में सर्जरी हेड डॉ एके झा सुमन, आइ विभाग के हेड डॉ मोहम्मद जावेद, एनेस्थिसिया हेड डॉ प्रेम शंकर तिवारी को शामिल किया गया है. हालांकि इससे संबंधित खबर ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित होने पर मामला उजागर हुआ था. अधीक्षक ने कहा कि जानकारी मिलते ही इसमें कार्रवाई की गयी है. इस तरह की बात अस्पताल में सामने नहीं आनी चाहिए. किसी को यहां इलाज के नाम पर पैसा वसूलने का छूट नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन