कपसिया पहुंचा वियतनामी बौद्ध तीर्थयात्रियों का दल

Updated:
विज्ञापन
कपसिया पहुंचा वियतनामी बौद्ध तीर्थयात्रियों का दल

प्रखंड के कपसिया गांव में शुक्रवार को वियतनामी बौद्ध तीर्थ यात्री पहुंचे, जिनका ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

विज्ञापन

परैया. प्रखंड के कपसिया गांव में शुक्रवार को वियतनामी बौद्ध तीर्थ यात्री पहुंचे, जिनका ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. बोधगया से सारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों ने कपसिया उच्च विद्यालय में विश्राम किया, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उन्हें फलाहार कराया. तीर्थ यात्रियों के साथ रहे थिएन ट्री ने बताया कि कुल 50 वियतनामी तीर्थयात्री इस यात्रा पर निकले हुए हैं. कपसिया से होकर सभी गुजरेंगे जिसके कुछ सदस्य कपसिया से विश्राम करके गुरारू की तरफ निकले. स्थानीय वार्ड सदस्य राजीव रंजन मिश्रा उर्फ टुन्नु बाबा ने बताया कि कपसिया से बौद्धिष्ठ तीर्थयात्री का दल गुजरता है. कपसिया में भगवान बुद्ध व उनसे जुड़ी दर्जनों प्रतिमा होने के बावजूद जानकारी के अभाव में इधर-उधर फेंके पड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन