दून एक्सप्रेस में दंपती से छिनतई, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

गया: दून एक्सप्रेस की एसी बोगी में बैठे वाराणसी के रहनेवाले अमित सिंह व उनकी पत्नी अमिता सिंह के साथ चोरों के गिरोह ने मोबाइल, 45 सौ रुपये, दो जोड़ा कान की बाली, डिजिटल कैमरा व मोबाइल छीन ली. लेकिन, हल्ला करने पर यात्रियों ने चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर गया जीआरपी […]
विज्ञापन
गया: दून एक्सप्रेस की एसी बोगी में बैठे वाराणसी के रहनेवाले अमित सिंह व उनकी पत्नी अमिता सिंह के साथ चोरों के गिरोह ने मोबाइल, 45 सौ रुपये, दो जोड़ा कान की बाली, डिजिटल कैमरा व मोबाइल छीन ली. लेकिन, हल्ला करने पर यात्रियों ने चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर गया जीआरपी को सौंप दिया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि उसके पास से सारे सामान बरामद कर लिये गये हैं.
अमित सिंह ने थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक पुरानी दिल्ली का रहनेवाला मोहम्मद नसीर बताया जाता है. पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इधर, अमित सिंह ने बताया कि दो युवक जबरन सीट पर आकर बैठ गये. वहीं दो युवक सीट के पास खड़े हो गये. सीट के पास बैठ कर पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश करने लगे. हल्ला करने पर यात्रियों ने उसे पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर स्टेशन के पास यह घटना हुई. चोर गिरोह के अन्य सदस्य चलती ट्रेन से कूद कर भागने में सफल रहे.
जिन स्टेशनों पर होती हैं सबसे ज्यादा घटनाएं: कोडरमा, पहाड़पुर, लालकुआं, करीमगंज, लोको कॉलोनी व बागेश्वरी गुमटी के निकट ट्रेनों में आये दिन चोरी की घटनाएं होती हैं. यात्रियों से पुलिस ने अपील की है कि इन चोरीवाले चिह्नित स्थानों पर थोड़ा सजग रहे व अपने सामान पर नजर बनाये रखें. साथ ही ट्रेने में किसी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ते ही उस व्यक्ति के बाबत पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ कर उनसे पूछताछ कर सके.
लगातार हो रही है ट्रेनों में चोरी
ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है. 12 अप्रैल को महाबोधि एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी, 14 अप्रैल को गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल चोरी, 16 अप्रैल दून एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी, 20 अप्रैल को पूर्वा एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी, 25 अप्रैल को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में महिला की चेन चोरी, 27 अप्रैल को गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति का पर्स चोरी सहित गया जंकशन के प्लेटफाॅर्म पर अबतक 15 मोबाइल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










