कुंती देवी ने दिया वार्ड के विकास का आश्वासन

Published at :16 May 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
कुंती देवी ने दिया वार्ड के विकास का आश्वासन

शेरघाटी : वार्ड 13 की समस्याओं को दूर किया जायेगा. पिछले पांच वर्षों में यहां की जनता को केवल आश्वासन ही मिला है. लेकिन, इस बार यहां की जनता को विकास और काम चाहिए. उक्त बातें वार्ड 13 की उम्मीदवार कुंती देवी उर्फ देवी जी ने सोमवार को मुहल्ले में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं. […]

विज्ञापन
शेरघाटी : वार्ड 13 की समस्याओं को दूर किया जायेगा. पिछले पांच वर्षों में यहां की जनता को केवल आश्वासन ही मिला है. लेकिन, इस बार यहां की जनता को विकास और काम चाहिए.
उक्त बातें वार्ड 13 की उम्मीदवार कुंती देवी उर्फ देवी जी ने सोमवार को मुहल्ले में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि वार्ड के ज्यादातर गरीबों व जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा व शौचालय योजना के लाभ से वंचित रखा गया है. इस बार ऐसा नहीं होगा. उचित लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ जरूर मिलेगा. इसी प्रकार सफाई और स्वच्छता की ओर विशेष रूप से ध्यान रहेगा. बेहतर काम करने के लिए लोगों के समर्थन की जरूरत है. लोगों का आशीर्वाद मिला, तो वार्ड स्वच्छ व सुंदर बनेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन