हेमलता देवी के पक्ष में निकाली गयी रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

गया : वार्ड दो की प्रत्याशी हेमलता देवी के पक्ष में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. मोटरसाइकिल रैली के दौरान पूरे वार्ड में हेमलता देवी के पक्ष में नारे लगाते हुए भ्रमण किया. रैली में विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर हेमलता देवी ने कहा कि अब विश्वास होने लगा है कि […]
विज्ञापन
गया : वार्ड दो की प्रत्याशी हेमलता देवी के पक्ष में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. मोटरसाइकिल रैली के दौरान पूरे वार्ड में हेमलता देवी के पक्ष में नारे लगाते हुए भ्रमण किया. रैली में विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर हेमलता देवी ने कहा कि अब विश्वास होने लगा है कि हमारी जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को सुरक्षित माहौल के साथ विकसित वार्ड दिया जायेगा.
किसी के बहकावे में चुनाव में मतदान नहीं करें. विकास करनेवाले को ही अपना वोट दें. उन्होंने कहा कि हमारी जीत के बाद किसी को विकास के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी. हर मुहल्ले में चर्चा होने से पहले काम पूरा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










