वार्ड का होगा चारों ओर विकास : प्रमीला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

गया : वार्ड 40 की प्रत्याशी प्रमीला देवी ने सोमवार को प्रचार के दौरान लोगों से कहा कि वार्ड के विकास के लिए लोग वोट करें. पहले विकास योजनाओं को यहां न के बराबर पूरा किया गया है. ज्यादातर मुहल्ले में पाइपलाइन का विस्तार नहीं हो पाया है. जहां बिछा भी है, वहां जगह-जगह पाइपलाइन […]
विज्ञापन
गया : वार्ड 40 की प्रत्याशी प्रमीला देवी ने सोमवार को प्रचार के दौरान लोगों से कहा कि वार्ड के विकास के लिए लोग वोट करें. पहले विकास योजनाओं को यहां न के बराबर पूरा किया गया है. ज्यादातर मुहल्ले में पाइपलाइन का विस्तार नहीं हो पाया है. जहां बिछा भी है, वहां जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.
उन्होंने कहा कि हमारी जीत के बाद लोगों के घरों तक नल का जल मिलेगा. इसके साथ ही पेंशन व खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ हर जरूरतमंद को दिया जायेगा. विकास के काम के लिए किसी के पास चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. प्रमीला देवी ने सोमवार को करसिल्ली, दक्षिण दरवाजा व विष्णुपद आदि मुहल्ले में प्रचार अभियान चलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










