झारखंड के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह की गया में गोली मारकर हत्या

गया : बिहार के गया जिले में झारखंड के एक पूर्व मुखिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गोसाईडीह पंचायत के मुखिया आनंदी सिंह की रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं दूसरी ओर पुलिस […]
गया : बिहार के गया जिले में झारखंड के एक पूर्व मुखिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गोसाईडीह पंचायत के मुखिया आनंदी सिंह की रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं दूसरी ओर पुलिस झारखंड और बिहार के सीमा क्षेत्र विवाद को लेकर उलझी रही. बताया जा रहा है कि बिहार के गोसाईडीह-घोड़ाघाट सड़क मार्ग में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में पुलिस के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया और मुखिया का शव घंटों तक घर में ही पड़ा रहा.
विवाद सुलझने के बाद गया की डोभी पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उसके बाद, रविवार की सुबह हत्या के विरोध में पूर्व मुखिया के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने एक घंटे तक डोभी और चतरा मार्ग को जाम कर दिया. पूर्व मुखिया के शव को गया में मगध मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि वह पूर्व मुखिया के बेटे का बयान लेने के बाद ही इस मामले में कुछ बता सकती है.
यह भी पढ़ें-
बिहार : गया में एक बच्ची सहित तीन लोगों की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










