कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी का राज्यस्तरीय सम्मेलन पूरा

Published at :15 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी का राज्यस्तरीय सम्मेलन पूरा

गया : क्लीनिकल कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी आॅफ इंडिया का प्रथम राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को पूरा हो गया. दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से आये चिकित्सकों ने हाइपरटेंशन,डायबिटीज जैसी बीमारियों को इलाज के लिए हुए नये प्रयोग पर चर्चा की. समाज में लोगों को किस प्रकार से इन बीमारियों के प्रति […]

विज्ञापन

गया : क्लीनिकल कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी आॅफ इंडिया का प्रथम राज्यस्तरीय सम्मेलन रविवार को पूरा हो गया. दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से आये चिकित्सकों ने हाइपरटेंशन,डायबिटीज जैसी बीमारियों को इलाज के लिए हुए नये प्रयोग पर चर्चा की. समाज में लोगों को किस प्रकार से इन बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाये,

चिकित्सकों ने इस पर मंथन किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ एएन राय ने बताया कि दूसरा सम्मेलन भागलपुर में होगा. कार्यक्रम में डाॅ आलोक कुमार, डाॅ उपेंद्र नारायण सिंह, डाॅ राजन चौधरी, डाॅ जयंत पंडा, डाॅ यूसी सामल, डाॅ आरके अग्रवाल, डाॅ बीबी भारती, डाॅ निशांत त्रिपाठी व कई अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृत्युंजय कुमार ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन