उपद्रवियों की पहचान करने की कही बात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

गया : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव ने मांडर में यज्ञ के दौरान युवक की पीट पीट कर की गयी हत्या व गोली लगने से घायल हुई युवती से संबंधित घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग पुलिस प्रशासन से की है. उनका कहना है कि गांवों […]
विज्ञापन
गया : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव ने मांडर में यज्ञ के दौरान युवक की पीट पीट कर की गयी हत्या व गोली लगने से घायल हुई युवती से संबंधित घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग पुलिस प्रशासन से की है. उनका कहना है कि गांवों में विशेषकर यज्ञ के दौरान हत्या जैसी घटना का होना चिंता का विषय है.
उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था लचर होती जा रही है. पुलिस की मौजूदगी सड़कों व बड़े आयोजनों से पूरी तरह से नदारद हो गयी है. नतीजतन हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आये दिन हो रही हैं. इसकी वजह से जिले के लोग दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










