इलाज के अभाव में बच्ची की मौत !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीण चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर दिखायी एकजुटता गुरुआ : ग्रामीण चिकित्सकों को प्रैक्टिस नहीं करने का शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद द्वारा फरमान जारी करने के विरोध में रविवार को जिले के सभी चिकित्सकों ने अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी क्लिनिक बंद कर चिकित्सीय कार्य से अपने आप […]
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर दिखायी एकजुटता
गुरुआ : ग्रामीण चिकित्सकों को प्रैक्टिस नहीं करने का शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद द्वारा फरमान जारी करने के विरोध में रविवार को जिले के सभी चिकित्सकों ने अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी क्लिनिक बंद कर चिकित्सीय कार्य से अपने आप को दूर रखा. ग्रामीण चिकित्सकों के हड़ताल के कारण कथित तौर पर गुरुआ प्रखंड के भलुआर गांव में बुचानी मांझी की छह वर्षीया बेटी की मौत इलाज के अभाव में हो गयी. भलुआर गांव के लोगों ने बताया कि स्थानीय गांव में उसका इलाज किसी ने नहीं किया. गुरुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
इधर, प्रखंड अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने बताया कि उनके पास मरीज आये, लेकिन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. बांकेबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीण चिकित्सकों का क्लिनिक आज चौथे दिन रविवार को भी बंद रहा. डॉ राजेंद्र प्रसाद के आवास पर ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा एक बैठक कर आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया. इसकी अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ राजेंद्र प्रसाद ने किया. अतरी प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रामीण चिकत्सिकों ने अपना क्लिनिक बंद रखा और सभी टेउसा बाजार में बैठक कर अपनी योजनाओं पर चर्चा की. इसे लेकर रोगियों से तू-तू.मैं-मैं की बात हुई. इस मौके पर अतरी ग्रामीण चिकित्सा संघ के अध्यक्ष सिकंदर चक्रवर्ती, सचिव अवधेश कुमार, परशुराम प्रसाद, अजय कुमार, आशा सिन्हा व कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इमामगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित एक कोचिंग सेंटर मे ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति प्रखंड इकाई इमामगंज द्वारा शंकर पासवान के नेतृत्व में ग्रामीण चिकित्सक की बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शेरघाटी डीएसपी को निलंबित नहीं करती, तबतक हम अपनी लड़ाई के साथ साथ क्लिनिक बंद रखेंगे. इस मौके पर रानीगंज पंचायत के मुखिया संजय चौबे, डा रामलखण प्रसाद, आर कुमार, अनील पांडेय, प्रदीप कुमार, राज कुमार, इन्दल पासवान, प्रताप दास, चलीतर कुमार, कृष्णा प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










