एमयू के एग्जामिनेशन कैलेंडर को मिली स्वीकृति

Published at :14 May 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
एमयू के एग्जामिनेशन कैलेंडर को मिली स्वीकृति

वीसी के आवासीय कार्यालय में अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा बोधगया : मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की शनिवार को वीसी के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में एग्जामिनेशन कैलेंडर को स्वीकृति दी गयी. कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2017 के लिए तैयार किये गये एग्जामिनेशन कैलेंडर को अप्रुवल दिया गया. इसके […]

विज्ञापन
वीसी के आवासीय कार्यालय में अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बोधगया : मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की शनिवार को वीसी के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में एग्जामिनेशन कैलेंडर को स्वीकृति दी गयी. कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2017 के लिए तैयार किये गये एग्जामिनेशन कैलेंडर को अप्रुवल दिया गया. इसके तहत स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा, कॉपियों की जांच व रिजल्ट का प्रकाशन को लेकर सहमति प्रदान की गयी.
परीक्षा समिति ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर 2016-18 व थर्ड सेमेस्टर 2015-17 की परीक्षा फॉर्म व परीक्षा लिये जाने की स्वीकृति दी. साथ ही, स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड की परीक्षा फॉर्म जमा करने और परीक्षा लिये जाने के प्रस्ताव को भी समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी. हालांकि, वोकेशनल तृतीय खंड 2017 व एलएलबी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा की तिथि तय करने की जिम्मेवारी परीक्षा नियंत्रक पर ही छोड़ दिया गया है. अब सुविधा के हिसाब से परीक्षा नियंत्रक द्वारा उक्त परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की जायेगी. बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ एनके यादव, कुलसचिव प्रो एनके शास्त्री, विज्ञान, सोशल साइंस, मानविकी, कॉमर्स, शिक्षा व लॉ संकाय के डीन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन