मरीजों को नहीं मिलता नियमित खाना

शेरघाटी: अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को मीनू के अनुसार न तो नाश्ता दिया जाता है और न खाना. फल, अंडा व पौष्टिक आहार की बात तो दूर रही. शेरघाटी स्थित जी टी रोड के किनारे स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में रोज काफी संख्या में मरीज आते हैं. इनमें से कई मरीजों को भरती भी होना पड़ता […]
शेरघाटी: अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को मीनू के अनुसार न तो नाश्ता दिया जाता है और न खाना. फल, अंडा व पौष्टिक आहार की बात तो दूर रही.
शेरघाटी स्थित जी टी रोड के किनारे स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में रोज काफी संख्या में मरीज आते हैं. इनमें से कई मरीजों को भरती भी होना पड़ता है, लेकिन उन्हें तयशुदा मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलता है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भरती मरीजों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर रहा.
मरीजों को भोजन देने के लिए अस्पताल में किचेन भी है, लेकिन उसकी बदहाली देख कर साफ हो जाता है कि मरीजों को मीनू के अनुसार भोजन क्यों नहीं मिल रहा है. बताया जाता है कि किचेन के एक ओर पशुओं को रखा जाता है व दूसरी तरफ खाना तैयार किया जाता है.
अस्पताल में है चिकित्सक व
दवा की कमी : यहां महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण महिला मरीजों को काफी परेशानी होती है. इसके अलावा अस्पताल में डेंटिस्ट भी नहीं है. दंत चिकित्सक के अलावा आंख, नाक व कान के डॉक्टर भी नहीं हैं. मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में दवा की भी किल्लत रहती है, जिस कारण उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










