माउंटेनमैन के छेनी-हथाैड़े को मिले राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा

Updated at :08 Feb 2017 4:23 AM
विज्ञापन
माउंटेनमैन के छेनी-हथाैड़े को मिले राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा

हैमर मैन शिबू मिस्त्री ने डीएम से मुलाकात कर रखी मांग गया : पर्वत पुरुष (माउंटेन मैन) दशरथ मांझी ने जिन छेनी व हथाैड़े की मदद से पहाड़ तोड़ कर रास्ता बनाया था, उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर हैमर मैन (छेनी, हथौड़ा बनानेवाले) शिबू मिस्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय में डीएम […]

विज्ञापन

हैमर मैन शिबू मिस्त्री ने डीएम से मुलाकात कर रखी मांग

गया : पर्वत पुरुष (माउंटेन मैन) दशरथ मांझी ने जिन छेनी व हथाैड़े की मदद से पहाड़ तोड़ कर रास्ता बनाया था, उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर हैमर मैन (छेनी, हथौड़ा बनानेवाले) शिबू मिस्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय में डीएम कुमार रवि से मुलाकात की.
वह वजीरगंज प्रखंड के टेटारू गांव के रहनेवाले हैं. फिलहाल वजीरगंज बाजार में रह रहे हैं. शिबू ने डीएम को बताया कि वह माउंटेन मैन दशरथ मांझी को मुफ्त में छेनी-हथौड़ा प्रदान किया करते थे. उन्होंने यह भी बताया कि 1960 से 1982 तक वह दशरथ बाबा काे गहलाैर घाटी बनाने के लिए मुफ्त में छेनी-हथाैड़ा प्रदान करते रहे हैं.
वह दशरथ बाबा के काम में भागीदार बनना चाहते थे क्योंकि दशरथ मांझी लोक कल्याण के लिए काम कर रहे थे. वह उनके विचार व काम से काफी प्रभावित थे. बाबा जब भी उनके पास छेनी पर धार दिलाने आते, तो वह नि:शुल्क छेनी को धारदार बना देते थे. जब छेनी व हथाैड़ा पहाड़ काटने के लायक नहीं रह जाता, ताे वह उन्हें पुन: काटने लायक बनाते थे. डीएम ने शिबू को आश्वस्त किया कि वह इसके लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि वह सरकार, पुरातत्व व संग्रहालय विभाग को इस आशय को लेकर पत्र लिखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन