25 पर शिक्षक, तो 33 बूूथों पर स्नातक डालेंगे मत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Feb 2017 4:22 AM
विज्ञापन

बैठक. राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें के साथ समीक्षा गया स्नातक निर्वाचन के लिए 20468 व गया शिक्षक निर्वाचन के लिए 3255 मतदाता करेंगे मतदान 13 फरवरी काे अधिसूचना जारी हाेने के साथ शुरू हाे जायेगी नामांकन की प्रक्रिया गया : समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार काे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें के साथ डीएम ने विधान […]
विज्ञापन
बैठक. राजनीतिक दलाें के प्रतिनिधियाें के साथ समीक्षा
गया स्नातक निर्वाचन के लिए 20468 व गया शिक्षक निर्वाचन के लिए 3255 मतदाता करेंगे मतदान
13 फरवरी काे अधिसूचना जारी हाेने के साथ शुरू हाे जायेगी नामांकन की प्रक्रिया
गया : समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार काे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें के साथ डीएम ने विधान परिषद चुनाव के लिए 2-गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व 2-गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र के प्रस्ताव पर विमर्श किया. डीएम कुमार रवि ने राजनीतिक दलाें के आये जिलाध्यक्षाें, सचिवाें व प्रतिनिधियाें काे बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 33 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां कुल 20468 वाेटर अपने मताधिकार का प्रयाेग करेंगे. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 25 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां कुल 3255 वाेटर अपने मताधिकार का प्रयाेग करेंगे. गया नगर क्षेत्र के लिए सभी मतदान केंद्र जिला स्कूल में बनाये गये हैं. इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों में मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
21 को होगी नामांकन पत्रों की जांच : उन्हाेंने बताया कि उक्त चुनाव के लिए 13 फरवरी काे अधिसूचना जारी हाेगी. उसी तिथि से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हाे जायेगी. उन्हाेंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में 11 बजे से तीन बजे तक पूरी की जायेगी. डीएम ने बताया कि 13 से 20 फरवरी तक नामांकन हाेगा. स्क्रुटनी (संवीक्षा) 21 फरवरी काे हाेगी. अभ्यथिर्याें के नाम वापसी की तिथि 23 फरवरी काे हाेगी. मतदान नाै मार्च काे सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हाेगा. मतगणना 15 मार्च काे हाेगी. डीएम ने कहा कि इस चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हाे गयी है. सभी राजनीतिक दल, निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी व कर्मचारी इसके अंतर्गत हैं. उन्हाेंने उन्हें आदर्श आचार संहिता की पूरी जानकारी दी. बैठक में जदयू, राजद, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, लाेजपा, रालाेसपा आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावा उप निदेशक निर्वाचन नाैशाद आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी मथुरा बड़ाइक आदि माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










