राइस मिल के पट्टे में फंसी चादर, मजदूर की मौत

Updated at :05 Feb 2017 6:22 AM
विज्ञापन
राइस मिल के पट्टे में फंसी चादर, मजदूर की मौत

मानपुर : मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव में राइस मिल के अंदर काम कर रहे मजदूर की मौत शनिवार की अहले सुबह मिल के पट्टे में फंस जाने से हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना स्थित गिरियावां गांव के परमानंद महतो (45) के रुप में की गयी है. घटना की […]

विज्ञापन

मानपुर : मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव में राइस मिल के अंदर काम कर रहे मजदूर की मौत शनिवार की अहले सुबह मिल के पट्टे में फंस जाने से हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना स्थित गिरियावां गांव के परमानंद महतो (45) के रुप में की गयी है. घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. यहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को कटिहार परिजनों के साथ एंबुलेंस द्वारा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, परमानंद पिछले दो-तीन साल से मानपुर के अमरी गांव में रहकर राइस मिल में मजदूरी कर रहे थे. उनका छोटा भाई भी फतेहपुर में किसी राइस मिल कारखाने में काम करता है. शनिवार की सुबह परमानंद की मिल के पट्टे में चादर फंस जाने से मौत हो गयी. इस हादसे से अमरी गांव में मातम का माहौल है. मिल मालिक ने बताया कि परमानंद महतो काफी मेहनती व ईमानदार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन