सीएम आज करेंगे लवाइच रामपुर बराज का उद्घाटन

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड स्थित नवनिर्मित लवाइच-रामपुर बराज का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसे लेकर शनिवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था .इस बीच शनिवार की शाम जिला अधिकारी संजय अग्रवाल, डीआइजी शालिन, एसएसपी मनु महाराज, एसपी सिटी (पूर्वी) सायली धूरत, एडीएम शंशाक शेखर सिन्हा, एसडीओ आनंद शर्मा व […]
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड स्थित नवनिर्मित लवाइच-रामपुर बराज का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसे लेकर शनिवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था .इस बीच शनिवार की शाम जिला अधिकारी संजय अग्रवाल, डीआइजी शालिन, एसएसपी मनु महाराज, एसपी सिटी (पूर्वी) सायली धूरत, एडीएम शंशाक शेखर सिन्हा, एसडीओ आनंद शर्मा व डीएसपी एसके पंजियार लवाईच-रामपुर पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित बराज, सभास्थल व हैलीपैड का निरीक्षण किया. डीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
क्षेत्र के लोगों द्वारा अरसे से की जा रही बराज निर्माण की मांग रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के साथ ही पूरी हो जायेगी. इससे यहां किसानों को सिंचाई में सहूलियत और उपज में भी वृद्धि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










