इंडस विजन एकेडमी में गूंजा मां शारदे का मंत्र

गया. मानपुर के विष्णु विहार (भुसुंडा) स्थित इंडस विजन एकेडमी में बुधवार को संगीत व विद्या की देवी मां शारदे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. स्कूल के छात्र-छात्राओं, प्राचार्या अर्चना कुमारी व प्रबंध निदेशक अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना कर पूजा समारोह का शुभारंभ किया. इस दौरान मां सरस्वती के […]
इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद बांट कर एक-दूसरे को गुलाल लगाये गये. समारोह के उद्घाटन मौके पर स्कूल की डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का जन्म हुआ था. इसे वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है.
हम कला व विद्या की देवी की पूजा-अर्चना करते हैं और पढ़ाई-लिखाई व विवेकशील होने का आशीर्वाद मांगते हैं. इस मौके पर सभी बच्चों ने मां के सामने मत्था टेका और ज्ञान के लिए आशीष मांगा. वहीं, स्कूल में शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने डांस, नाटक व संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










