सरस्वती पूजा. 200 समितियों ने लिये लाइसेंस

गया: बसंत पंचमी के मौके पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 200 से अधिक प्रतिमाएं विभिन्न स्थानों पर सजे पंडाल में आज स्थापित होंगी. यह डाटा उनका है, जिन्होंने अपने क्षेत्र के थाने में विधिवत आवेदन देकर प्रतिमा स्थापित किये जाने की अनुमति प्राप्त की है. यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. इस […]
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 30 आवेदन आये हैं. यहां आवेदन की बढ़ने की संभावना बनी हुई है. इंस्पेक्टर कमलेश शर्मा ने बताया कि हर गली-मुहल्ले में लाइसेंस लेने की बाबत संदेश दिये गये हैं. सुबह के समय भी कुछ आवेदनों की संभावना बनी हुई है. मेडिकल थाने में 25 आवेदन आये हैं. डेल्हा थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की करीब 30 प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं. यानी, 30 की संख्या में आवेदन थाने में आये हैं. वहीं चंदौती थाने में भी 30 से अधिक आवेदन आये हैं, जिन्हें प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रदान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










