विद्यालय परिवार से रही अात्मीयता : अशोक

गया: कनीय लिपिक से सहायक अनुभाग अधिकारी तक का सफर तय करनेवाले केंद्रीय विद्यालय वन में पोस्टेड अशोक कुमार मंगलवार को रिटायर्ड हो गये. केंद्रीय विद्यालयों में 37 वर्षों तक अपनी सेवा देनेवाले अशोक कुमार की कर्मठता व कार्यों के प्रति सक्रियता से केंद्रीय विद्यालय संगठन में उनकी छवि अलग बनी रही. उनके सम्मान में […]
उनके सम्मान में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय वन के परिसर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षक एनके झा ने कहा कि स्कूल कार्यालय के सहायक अनुभाग कर्मचारी होने के नाते उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. हर कामकाज पूरी जिम्मेवारी के साथ किया. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) भारतीय शैक्षिक प्रणाली का एक मानव व आदर्श स्वायत संस्थान है.
इसकी संपूर्ण गतिविधियाें पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्यों की छाप रहती है और अशोक कुमार संगठन के इन्हीं मूल्यों के आदर्श रूप में उभरे हैं. अपनी सक्रियता, नियमितता, जागरूकता व सबसे बढ़ कर विद्यालय परिवार से उनका आत्मीयता का भाव अत्यंत प्रशंसा करने के योग्य है. वक्ताओं ने कहा कि अपने 37 वर्षों की सेवा में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय वन में कई वर्षों तक कामकाज किया. इस अवधि में उन्हें कई प्रशस्ति पत्र भी मिले. इस मौके पर अशोक कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार से उनका आत्मीयता का भाव रहा. एक जनवरी 1979 को केंद्रीय विद्यालय वन में कनीय लिपिक में याेगदान दिया था. अपने कामकाज के बीच की कुछ अवधि को छोड़ कर शुरू से लेकर अंत तक इसी विद्यालय में कामकाज करने का मौका मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










